जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता कुदाल व खंती लिए घर में घुसकर दंपति से मारपीट एवं सामानों को तोड़फोड़ करने के आरोप का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। घटना झाझा नप क्षेत्र के सोहजना, पेट्रोल पंप के समीप की है। आवेदक शंकर साव ने छोटू साव व दो महिला को आरोपित करते हुए थाना में एक मामला दर्ज कराया है। आवेदक के अनुसार आरोपितों ने घर में रखी ईंट से उसका सिर फोड़ देने के अलावा उसकी पत्नी के बाल पकड़ जमीन पर पटककर घसीट कर मारा तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। पुलिस ने बताया कि कांड को दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन पर कब्जे की नीयत से दीवार तोड़ी, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...