जमुई, अक्टूबर 23 -- गोस्वामी समाज की ईबीसी में शामिल करने की मांग Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता शुक्रवार को सदर प्रखंड के बरबट्टा गांव में बिहार गोस्वामी समाज संघ की बैठक हुई। इसमें समाज की शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में गोस्वामी समाज को पिछड़ा वर्ग (बीसी-2) से अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) में शामिल करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के अभाव को दूर करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समाज को बेहतर अवसर मिलने चाहिए। संघ के महासचिव और अधिवक्ता मंटू गोस्वामी ने कहा कि समाज को वर्तमान में बीसी-2 श्रेणी में रखा गया है। उनकी मांग है कि गोस्वामी समाज को ईबीसी श्रेणी में शामिल करने पर सरकार गंभीरता से विचार करे, ताकि नियमानुसार पात्र लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जमुई जिले में समाज के ब...