Jamui News: गोतनी व ससुर पर चाकू से प्रहार कर घायल किया
जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता बच्चों के झगड़े की बात पर घर में घुसकर छोटी गोतनी एवं ससुर पर चाकू से प्रहार कर उन्हें घायल कर देने संबंधी आरोप का एक मामला थाना में प्रतिवेदित हुआ है। घटना झाझा थाना के धपरी गांव की है। आवेदिका रिंकू देवी,पति दीपक यादव द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार उसकी बड़ी गोतनी चाकू लिए उसके घर आकर चाकू से जान मार देने की धमकी देने लगी थी। बताया कि हो-हल्ला सुनकर बीच बचाव को जब उसके ससुर दरोगी यादव वहां आए तो आरोपित ने चाकू से उन दोनों पर वार कर दिया था जिसमें उसका हाथ व पेट एवं ससुर का भी एक हाथ जख्मी हो गया था। बाद में रेफरल अस्पताल में इलाज कराया था। घटना बीते शनिवार की बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.