Jamui News: गिद्धौर में रबी महा अभियान शुरू महिला किसानों को मिले उन्नत बीज
जमुई, अक्टूबर 29 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता गिद्धौर ई-किसान भवन में गुरुवार को रबी महा अभियान-2026 का शुभारंभ हुआ। कृषि विभाग एवं आत्मा, जमुई के तहत आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों के उन्नत प्रभेद, आधुनिक खेती और बीज उत्पादन योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ सुनील कुमार, बीएओ रामाधार चौधरी एवं बीज पदाधिकारी अभिनव कुमार ने दीप जलाकर शुरुआत की। इस बार अभियान का फोकस महिला किसानों पर रहा। उन्हें उपादान स्वरूप उन्नत किस्म के बीज और पम्पलेट दिए गए। अधिकारियों ने कहा, बेहतर बीज से उत्पादन और आय दोनों बढ़ेगी। मौके पर बीटीएम, एटीएम, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Siwan News जीविका की किसान दीदियों को दी जाएगी रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.