जमुई, जुलाई 2 -- Jamui News: गिद्धौर, निज संवाददाता प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोल्हुआ घनश्याम स्थान जाने वाली बाईपास सड़क पर महीनों से ग्यारह हजार वोल्ट का जिंदा तार मौत बनकर लटकी हुई है। पोल से गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार सड़क से महज कुछ फीट की उंचाई पर झूल रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। महीनों से लटक रहे हाई टेंशन तार से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि कोल्हुआ घनश्याम स्थान जाने वाली बाईपास सड़क पर बिजली का मुख्य हाईटेंशन तार पोल टूटने के कारण जमीन से सटकर लटक रहा है। जिससे तार सीधे मिट्टी की सड़क को पार झूल रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश शुरू होते ही बढ़ जाता है मौत का खतरा, नंगे व...