Jamui News: गिद्धौर में बाइक-टेंपो की टक्कर में एक यात्री गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव के समीप एनएच 333 ए पर मोटर साइकिल एवं टेंपो की टक्कर में एक टेंपो सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गिद्धौर के रतनपुर गांव निवासी बैकुंठ रविदास के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बैकुंठ रविदास गिद्धौर बाजार से राशन का सामान खरीदकर यात्री टेंपो से अपने घर रतनपुर जा रहे थे। इसी दौरान जमुई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बैकुंठ रविदास के बाएं पैर में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें ईलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.