जमुई, अगस्त 10 -- Jamui News: गिद्धौर, निज संवाददाता गिद्धौर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी और एक शराब कारोबारी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी महुआ शराब बनाने और बेचने के आरोप में एक महिला को भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...