जमुई, अक्टूबर 22 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के धोबघट खेल मैदान में मां काली फुटबॉल क्लब धोबघट के तत्वावधान में आयोजित स्व. मदन सिंह स्मृति मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन गुरुवार को किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ बिहार के मुंगेर जिले के शंकर स्पोर्ट्स एलेवन क्लब धरहरा बिहार बनाम झारखंड के बाबूमहल दुमका की टीम के बीच आयोजित हुआ। जिसमें टाईब्रेकर में 5-4 से धरहरा बिहार की टीम विजयी रही। जबकि बाबूमहल दुमका को हार का सामना करना पड़ा। जमुई जिलाधिकारी नवीन, झारखंड के चतरा जिला जज रणधीर सिंह, गिरिडीह जिला जज हरिओम कुमार, पूर्व विधायक झाझा डॉ. रविंद्र यादव, भाजपा प्रवक्ता मनीष पांडेय, झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन सिंह, राजपूत विचार मंच झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, गवास्कर सिंह आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों को बु...