Jamui News: गिद्धौर की कोल्हुआ पंचायत सरकार भवन के दीवारों में पड़ी दरार
जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता बिहार सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पंचायत सरकार भवन योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। खैरा प्रखंड के तरह ही गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत में भी लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बना पंचायत सरकार भवन की दीवारों में भी दरारें पड़नी शुरू हो गयी हैं। भवन की दीवार में आई दरारों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस भवन का उद्देश्य ग्रामीणों को आरटीपीएस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत सभी सरकारी सुविधाएं का लाभ एक छत के नीचे ही पंचायत वासियों को देना था। वह लोगों के उपयोग में आने से पहले ही सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भवन के लगभग कई दीवारों में दरारें साफ दिख रही हैं। जो यहां किये गए भवन निर्माण कार्य से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.