जमुई, नवम्बर 18 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता सोनो थाना क्षेत्र के केवली गांव में गाय खोलने का विरोध करने पर मंगलवार को एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में केवली गांव निवासी रावेन्द्र सिंह के पुत्र नीकु कुमार घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में डॉ नवीन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नीकु कुमार की गाय घर के समीप बंधी हुई थी। इसी दौरान आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने बंधी गाय को खोल दिया। जब नीकु कुमार ने इसका विरोध किया और गाय खोलने का कारण पूछने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल ने मारपीट करने का आरोप हप्पू कुमार, गोलू कुमार, अमर कुमार, पशुपति कुमार, कन्हैया कुमार...