Jamui News: गरही थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
जमुई, अगस्त 30 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता गरही थाना पुलिस ने शनिवार की मध्यरात्रि कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में मनोज यादव तथा कृष्णा यादव पिता चंदू यादव, ग्राम बघनदर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में बाशो यादव, पिता स्वर्गीय सीतो यादव, ग्राम बोझायत, निमाटॉडनिवासी को गिरफ्तार किया गया है। गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान गरही थाना के पुलिस बल भी मौजूद रहे। गिरफ्तार तीनों वारंटियों को जमुई न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.