जमुई, सितम्बर 28 -- Jamui News: सोनो।निज संवाददाता राष्ट्रीय उच्च पथ 333 मुख्य मार्ग के सोनो चौक व आसपास सड़क पर बन आये बड़े बड़े गड्ढे राहगीरों व वाहन चालकों के लिये परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर बन आये बड़े बड़े गड्ढे व उस गड्ढे में भरा बरसात का पानी सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को बढ़ा दी है।मार्ग से गुजरने बाले वाहन व राहगीरों को हमेशा दुर्घटना की खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह में एनएच-43 पर गड्ढों का जाल,मरम्मत के नाम पर खानापूर्तिसड़क की स्थिति सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क... सोनो चौक से गुजरते समय यह सवाल खुद-ब-खुद सामने आता है।एनएच-333 के सोनो चौक के आसपास सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि वाहन चालकों को सड़क पर चलने से ज्यादा गड्ढों से बचने की चिंता रहती है। जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है और बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए ...