जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता जमुई खड़गपुर सड़क को एन एच 333 का दर्जा मिले एक दशक से अधिक हो गया।लेकिन इस सड़क को एन एच का सुविधा नहीं मिला। नतीजन आज की तिथक में इस सड़क का स्वरूप स्टेट हाइवे का ही है।जहां बाजार की सड़क गड्ढे में तब्दील हो दुर्घटना को आमंत्रण देती है।मामला लक्ष्मीपुग बाजार से संबंधित है।जो जमुई खड़गपुर एन एच 333 पर स्थित है।बाजार की सड़क गड्ढे में तब्दील होने के कारण रोज रोज जाम की स्थिति उत्पन्न होता है।जिससे स्थानीय लोगों को आवागवन में परेशानी होता है। स्थिति भयावह जब हो जाती है। जब बारिच होने पर सड़क में हुए गड्ढे में जलजमाव होता है।जिसका अंदाजा गुजरने वाले छोटे वाहनों को नहीं होता है।जो अचनक गड्ढे में जाकर फंस जात है। जिसे आगे बढ़ने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।वैसी स्थिति में जाम लगना शुरू...