जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता छठ महापर्व में पवित्रता की प्रमुखता के मद्देनजर गंगा स्नान को ले इन दिनों ट्रेनें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से हांफती दिख रही है। गंगा स्नान को ले हथिदह,मोकामा,सिमरिया घाट आदि जाने को ले अप में जहां तड़के से ले सुबह तक के बीच गुजरने वाली ट्रेनें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से लकदक नजर आ रही हैं। तो फिर स्नान के बाद दिन के वक्त डाउन की ट्रेनें श्रद्धालुओं से फुल चल रही हैं। एक ओर स्नानार्थियों की भारी भीड़ और दूसरी ओर पर्व पर परदेस से अपने गांव-घर लौटने वालों की भीड़ की वजह से ट्रेनों की बोगियों में इन दिनों तिल रखने की भी जगह नजर नहीं आ रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: एक्सक्लूसिव खबर: दिल्ली में प्रदूषण से काम बंद, छठ मनाने घर लौट रहे सीमांचल के हजारों मजदूर मंगलवार की सुबह भी ट्रेन में चढ़ने क...