Jamui News: खैरा में एमएलसी चुनाव के दौरान 57.32% मतदान, 867 में 497 मतदाताओं ने डाले वोटकिहकहि
जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर शुक्रवार को खैरा प्रखंड सह अंचल मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक कुल 867 मतदाताओं में से 497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान का प्रतिशत लगभग 57.32 रहा।मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ,जब की सुबह से दोपहर तक मतदाताओं की आवाजाही अपेक्षाकृत धीमी रही, जबकि दोपहर बाद मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ थी। मतदान में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक नजर आई। इस चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खैरा में एमएलसी चुनाव के दौरान 57.32% मतदान, 867 में 497 मतदाताओं ने डाले वोट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.