जमुई, अगस्त 21 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता सदर प्रखंड क्षेत्र के भगवना गांव में शुक्रवार को खेत में घास काट रही 50 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लेकर पहुंचे। महिला की पहचान भगवना गांव निवासी नारायण मोदी की 50 वर्षीय पत्नी चम्पा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चम्पा देवी खेत में घास काट रही थीं इसी दौरान घास के बीच छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा महिला की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माह...