जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ केवाल गांव में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने जागो मांझी की बेरहमी से पिटाई कर दी और डंडे से मारकर एक हाथ फ्रैक्चर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद गुरुवार की देर रात 11:00 घायल जागो मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद शुक्त्रवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल आनंद द्वारा इलाज किया जाएगा। मारपीट का आरोप रिंगन मांझी पर लगाया गया है। परिजन ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, इस दौरान लाठी डंडे से रिंगन मांझी द्वारा ताबड़तोड़ हमला कर जागो मांझी को बुरी तरह घायल कर दिया गया और वे बेहोशी अवस्था में गिर गए। इसके बाद उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाया गया है जहां जांच के बाद हाथ फ्...