जमुई, जुलाई 10 -- Jamui News: कोबरा के डंसने से वृद्ध की बिगड़ी हालत, परिजन ने सांप को मारकर लाया सदर अस्पताल, 20 वायल एंटी-वेनम से बची जान जमुई। जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गादी कटौना गांव में गुरुवार की देर रात कोबरा यानि गेहूमन सांप ने सरयुग यादव को डंस लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सांप के डंसने पर झाड़-फूंक न करें, सीधे अस्पताल जाएं : डीसीघटनाक्रम इसके बाद परिवार वालों द्वारा उक्त सांप को मारकर सदर अस्पताल लाया गया और सरयूग यादव को भी भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में गेहूमन सांप के विष का लक्षण दिखाई देते ही डॉ. मृत्युंजय पंडित द्वारा ताबड़तोड़ करीब 20 भाइल एंटी- वेनम इंजेक्शन लगाया गया। इस दौरान धीरे- धीरे वृद्ध के तबियत में सुधार होनी शुरू हो गई। इसके बाद रातभर वृद्ध को सदर अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया और स्वस्थ्य व स्थि...