जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा प्रखंड के हरनी पंचायत के कैरवातरी ऊपर टोला में शुक्रवार को सौर ऊर्जा संचालित पेयजल व्यवस्था और सामुदायिक स्नानघर का उद्घाटन किया गया। नवग्राम परियोजना के तहत पानी संस्थान ने अल्टियस के सहयोग से यह सुविधा उपलब्ध कराई है। टोले में करीब 30 घरों की 150 आबादी रहती है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर पहाड़ी सोते से पानी लाना पड़ता था। सरकारी हैंडपंप खराब रहने से खासकर महिलाओं को परेशानी होती थी। इसके बाद संस्था की पहल पर पेयजल और स्नानघर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक दीपक कुमार, क्षेत्र समन्वयक राकेश कुमार व संजय कुमार, हर्षित, तीन पंचायतों के मुखिया पति और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

हिंदी...