जमुई, अगस्त 4 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता जिले के गिद्धौऱ थाना क्षेत्र अंतर्गत छेदलाही गांव में खेत का मेढ़ काट कर बढ़ाने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसियों ने कारू यादव की पत्नी रुणा देवी पर कुदाल से हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल महिला को सोमवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला ने मारपीट का आरोप अनिल तांती, पंकज तांती और उनकी पत्नी पर लगाया है। घायल महिला ने बताया कि अनिल तांती के खेत के बगल में मेरा भी खेत है। अनिल तांती द्वारा खेत की आर को काटकर मेरे खेत की ओर बढ़ाकर दुबारा मेढ़ दे दिया गया। जब इसका विरोध किया गया तो उक्त लोगों द्वारा कुदाल से हमला कर दिया गया जिससे वे घायल हो गई। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद...