जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला जारी है। तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाकर शराब की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्त्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने नगर परिषद क्षेत्र के एकलव्य कॉलेज के समीप कार्रवाई करते हुए कार से 142.75 लीटर शराब बरामद की। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक भागने में सफल रहा। झारखंड के गिरिडीह के रास्ते शराब को जमुई लाया जा रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने कार (नंबर जेएच-15 एक्स-5605) की जांच की। तलाशी के दौरान कार से 191 बोतल विदेशी शराब और 71 पीस कैन बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 142.75 लीटर बताई गई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहम्मद दिलदार अली खान महिसौड़ी जमुई ...