Jamui News: कांवरिया सेवा शिविर का जमुई डीएम ने किया निरीक्षण
जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता झाझा जमुई राष्ट्रीय उच्च पथ 333 में एसडीपीओ कार्यालय के निकट लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर का बुधवार को जमुई डीएम श्री नवीन ने निरीक्षण किया। डीएम ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और सीएचओ से कांवरियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने शिविर में संधारित रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने शिविर में आने वाले कांवरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, पर्याप्त दवा रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.