जमुई, सितम्बर 28 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता कस्तूरबा बालिका विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के नियोजन हेतु 28.09.2026 से 03.10.2026 तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि जिला नियोजन समिति, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय जिला जमुई की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के नियोजन हेतु दिनांक 28.09. 2026 से 03.10.2026 तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। अंतर्वीक्षा का समय एवं अंतर्वीक्षा के आयोजन स्थल की जानकारी देते हुए बताया कि अनुसेवक हेतु क्त्रमांक 01-112 के लिए अंतर्वीक्षा की तिथि 28. 09. 2026, रात्रि प्रहरी हेतु क्त्रमांक 01-166 के लिए 29. 09.2026, मुख्य रसोईया हेतु क्त्रमांक 01-84 के लिए 30.09.2026,...