जमुई, अक्टूबर 11 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर, नि.स. प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में कलश स्थान के साथ नवरात्र शुरू हो गया।जिससे दुर्गासप्तशती के मंत्र या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्था,नमो तस्यै नमो तस्यै,नमो तस्यै नमो नम: वातावरण में गूंजने लगा।जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।चुंकि दुर्गा मंदिर के बाद श्रद्धालु घरों में कलश स्थापन कर मां शेरावाली का पूजा अर्चना करत हैं।इस दौरान क्षेत्र के दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा का प्रतिमा स्थापन कर पूजा अर्चना किया जाता है।वैसे मंदिरों में पूजा आयोजक समिति द्वारा मेला का आयोजन किया जाता है।जिसमें लक्ष्मीपुर का पूजा प्रखंड में आकर्षण का केंद्र विंदु होता है।चुंकि लक्ष्मीपुर दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन के दिन संध्या से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है।जिसमें महिला श्रद्धालुओं की भीड़ सर्वाधिक रह...