जमुई, अगस्त 11 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ स्थित मालाकार टोला में रविवार की रात 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मालाकार टोला निवासी उमाकांत माली की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: संदिग्ध हालत में मिला किशोरी का शव, जांच शुरूमामले का विवरण परिजनों के अनुसार, रविवार की देर शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसके कुछ देर बाद ज्योति अपने कमरे में चली गई। बाद में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मृतका के चाचा ओंकार मालाकार ने...