Jamui News: कई गलियों में भी अब नहीं लगा स्ट्रीट लाइट
जमुई, अगस्त 10 -- Jamui News: जमुई। निज प्रतिनिधि हाल के दिनों में जमुई नगर परिषद द्वारा बड़े पैमाने पर स्ट्रीट लाइट की खरीद की गयी। बावजूद शहर के कई मुख्य सड़क व चौड़ी गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। जिन-जिन जगहों पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत थी वहां न लग कर वार्ड पार्षद अपने मनमुताबिक लाइट लगवाने का काम किया। नतीजा हुआ कि मुख्य सड़क पर अंधेरा और वार्ड पार्षद के करीबी लोगों के द्वार पर रौशनी की झड़ी पड़ी है। शहर के अवार्ड, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, नुतन नगर के इलाके में आज भी अंधेरा पसरा है। जो स्ट्रीट लाइट पहले से लगे हुए थे वह भी खराब हो चुके हैं। जिसे बदलने पर नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं है। हालत है कि दिन के उजाले में भी शहर में लगे करीब-करीब दो हजार से अधिक स्ट्रीट जलता रहता है। इससे बिजली विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.