जमुई, नवम्बर 4 -- महना गांव में घर से मिला व्यक्ति का शव Jamui News: जमुई। जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महना गांव में मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महना गांव निवासी बनारस सिंह के पुत्र शालिंद्र सिंह (45) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनका शव गांव से करीब 300 फीट दूर स्थित घर में एक सप्ताह से अधिक समय से पड़ा था। घर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार, शालिंद्र सिंह टोटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे और गांव से कुछ दूरी पर बने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी पिछले कई वर्षों से अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रहती हैं। मृतक के भतीजे गौतम सिंह ने बताया कि शालिंद्र सिंह काम के सिलसिले म...