जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता एक लड़की के पिता से शादी के उपहार स्वरूप दो लाख रुपए नकद एवं एक सोने की चेन ले ली तथा पैसों की कुछ और डिमांड पूरी नहीं होने पर किसी अन्य घर में शादी रचा ली। उक्त आरोप से संबंधित एक मामला झाझा थाना में दर्ज हुआ है। खैरा थाना के गंगटी, बिशनपुर निवासी साकेन्दर यादव नामक आवेदक ने मामले में झाझा थाना के रजला के अनिल यादव व उसके पिता चंद्रकांत यादव को आरोपित करते हुए एक मामला थाना में दर्ज कराया है। आवेदक के अनुसार उसने अपनी पुत्री की शादी साल अप्रैल, 23 में उक्त युवक से तय की थी और इस एवज में उपहार स्वरूप दो लाख नकद व 15 ग्राम की सोने की चेन दी थी। बताया कि मई,23 में शादी की तारीख़ तय करने को आरोपितों के पास जाने पर लड़के के पिता ने पांच लाख पूरा करने पर ही शादी करने की शर्त रखी। कहा कि इस क्त्र...