Jamui News: एक फरार आरोपी गिरफ्तार
जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: चकाई। निज संवाददाता चकाई थाना पुलिस ने एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर पाटजोरी गांव निवासी आरोपी अधीर पासवान पिता स्व. गणु पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया ।थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 के एक मामले में आरोपी अधीर पासवान फरार चल रहा था। उक्त मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.