जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, हम बुलबुले हैं इसके, ये....आजादी के दीवानों में जोश भरने वाले कौमी एकता के उक्त तराने को लिखने वाले उर्दू व फ़ारसी के मशहूर शायर जनाब अल्लामा इकबाल के यौम-ए-विलादत की सालगिरह (जयंती) एवं उर्दू दिवस के दोहरे अहम मौके पर जुटे लोगों ने दोनों की अहमियत पर रौशनी डालते हुए उन्हें शिद्दत से याद किया। उक्त बावत झाझा के सांस्कृतिक मंच एवं अंजुमन तरक्की उर्दू, दोनों के बैनर तले हुए प्रोग्राम में लोगों ने शायर जनाब इकबाल की बेहतरीन शायरियों व नग्मों के साथ-साथ उनकी जिंदादिल शख्सियत एवं इंसानियत के कई वाक्यों को भी याद किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: हर अदा और हरकतें मवाली चाहिए, नेता बनने के लिए... मौके पर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष डॉ. भक्तिनाथ झा व अंजुमन तरक...