जमुई, नवम्बर 17 -- Jamui News: बरहट। निज संवाददाता उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सोमवार को लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हो गया। पर्व को लेकर छठव्रती महिलाएं व पुरुष सुबह से ही किउल पतनेश्वर नदी सहित आसपास के नदी व अन्य जलस्रोत के पास जूट नदी में स्नान कर सूर्योपासना में लीन हो गए। सूर्य की लालिमा देख पूरे वैदिक रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोंच्चार के साथ भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया गया। इस दौरान सैकडों की संख्या में महिला व पुरुष कष्टी के तौर पर पानी में खड़ी रही। मान्यता के अनुसार ऐसे कठिन व्रत करने से छठमईया उनके कष्टों को हर लेती है व उनकी काया निरोग रखती है।प्रखंड क्षेत्र में इस पर्व की महत्ता तब और बढ़ जाती है जब साल भर घर से बाहर रहने वाले लोग भी इस पर्व में अपने घर जरूर आते हैं। इस पर्व के बहाने लोग नदी घाट पर एक दूसरे से मिल स...