जमुई, अक्टूबर 18 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता शहर के महिसौड़ी स्थित डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास 09 अक्टूबर को अचानक चलती ई- रिक्शा का बैट्री फटने से लगी भीषण आग में झूली दो छात्राओं में से एक छात्रा की इलाज के दौरान 08 दिनों के बाद पीएमसीएच पटना में मौत हो गई। मृतका छात्रा की पहचान सदर प्रखंड के भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे छात्रा का शव गांव पहुंचा, जहां देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीख- चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया, सभी की आंखें नम हो गई। दरअसल 09 अक्टूबर को पढ़ाई कर दो छात्रा समेत आधा दर्जन लोग ई- रिक्शा पर सवार होकर जमुई से भगवाना गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही ई रिक्शा डाक्टर नीरज साह के क्लीनिक के पास पहुंची, इसी दौरान अचा...