जमुई, जुलाई 17 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे गांव में शुक्त्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से चार-चार लोग यानि कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से सुरेश पंडित की पत्नी सरोजनी देवी, पुत्र बिक्की कुमार, पुत्री जुली कुमारी और घनश्याम पंडित की पत्नी फूल कुमारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से गोपाल पंडित, विकास कुमार, अनिता देवी और सरस्वती देवी घायल हुई है। दोनो पक्ष के घायलों ने एक- दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। एक पक्ष के घायल सुर...