Jamui News: आठ नवंबर को प्राण प्रतिष्ठा, ग्यारह को विसर्जन
जमुई, नवम्बर 2 -- काली पूजा महोत्सव की तैयारियां Jamui News: सिकंदरा। ऐतिहासिक तीर्थस्थल लछुआड़ स्थित मां काली मंदिर परिसर में रविवार को मां काली पूजा सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इस दौरान आगामी काली पूजा महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मां काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 8 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी। इसके बाद 11 नवंबर संध्या 4 बजे मां काली की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा। समिति के पदाधिकारियों ने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ रखने पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.