जमुई, जुलाई 25 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गुरुवार को शहर के बोधवन तालाब चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मृत महिला के शव को रखकर जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन पहुंची और जाम को हटाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बाद के बाद सड़क जाम को हटाया गया। दरअसल सड़क जाम कर रहे लोग उस पिकअप वाहन के चालक और उसके मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम किया था जिससे कुचलकर एक महादलित परिवार की महिला की मौत हो गई थी जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर की बताई गई थी। बिठलपुर के झाखुआ मुसहरी के कारू मांझी अपने परिवार के साथ जमीन विवाद को सुलझाने गए थे। इसी दौरान लौट के क्रम में नीमा - सिंगारपुर ग्रामीण मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप ने पूरे परिवार को कुचल दिया। बाद में जानकारी मिली...