जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सड़क दुर्घटना में दो किशोरी की मौत के बाद आक्त्रोशित ग्रामीणों ने सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग धरसंडा मोड़ घटनास्थल के समीप लगभग 1 घंटे तक सङक को जाम किया जिसके बाद क्षत-विक्षत अवस्था में स्टेचर पर शव को लादकर सुबह 7:00 सिकंदरा मुख्य चौक पहुंचे। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण डटे रहे। इस दौरान बीडीओ अतुल प्रसाद, सिकंदरा पुलिस निरीक्षक स्वयं प्रभा, सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार, खैरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार, चंद्रदीप थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार पाठक के द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर सरकारी प्रावधान के तहत जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलाने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ट्रक की चपेट में आने से...