जमुई, जुलाई 19 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि लछुआड़ थाना की पुलिस ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि धधौर लछुआड़ रोड पर बिछवे पतंबर गांव के रास्ते में वाहन जांच के दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जांच में आवश्यक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार चालक की पहचान हरे राम कुमार, पिता लक्ष्मी यादव, निवासी मनियड्डा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मेहंदिया थाना के समीप से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के ...