जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जमुई जिले में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में नामांकन प्र्त्रिरया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं 3 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, राज्य के दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, कैमूर, मुजफ्फरपुर, जमुई, कटिहार, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, रोहतास और मुंगेर जिलों में ये विद्यालय संचालित हैं। इनमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड 7 से 10 नवंबर तक, प्रवेश परीक्षा 12 नवंबर, परिणाम 25 नवंबर, नामांकन 1 से 7 दिसंबर, नया सत्र 8 दिसंबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: अल्पसंख्यक आवासीय ...