जमुई, अगस्त 15 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जीविका समूह के दीदियों द्वारा ​स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर " हर घर तिरंगा" अभियान के तहत अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदीप में जीविका दीदियों द्वारा एक भव्य ,देशभक्ति से ओतप्रोत उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति का जज्बा हर वर्ग के बच्चे,युवा,बुजुर्गों तथा सभी नागरिकों में देश भक्ति लहू संचार करना ,तथा हर नागरिक को अपने घर पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे सैकड़ों जीविका दीदियों ने चंद्रदीप चौक से प्रसामा नहर झपपुमोड तक "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" के गगनभेदी नारे लगाए। यह भी पढ़ें- Araria News: महज छह ...