जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता ​राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को अलीगंज प्रखंड मुख्यालय में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सैकड़ों लोगों का जनसैलाब जब सड़कों पर उतरा, तो पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और 'भारत माता की जय' से गुंजायमान हो उठा। ​तिरंगा यात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू की गई, इसके बाद यह यात्रा अलीगंज मुख्य बाजार, बीआरसी भवन होते हुए अस्पताल चौक तक गई , यात्रा के दौरान लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। यह भी पढ़ें- Gopalganj New...