जमुई, अक्टूबर 28 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता जमुई-नवादा स्टेट हाइवे-8 पर स्थित जमूई जिले के अलीगंज बाजार के मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर और दयनीय हो चुकी है। अलीगंज बी आर सी मोड़ से दरखा मोड़ तक सड़क गढ्ढे में तब्दील ही गई हल्की सी बारिश के बाद ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है , जगह-जगह बने गहरे गड्ढे जलजमाव होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है,हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दक्षिण बिहार का लाइफ लाइन कहे जाने वाला यह सड़क अत्यंत जर्जर हो गया है, अलीगंज बाजार के बीआरसी भवन से दरखा मोड़ तक सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गया है, इस समय हर रोज इस सड़क मार्ग से कई अंतरराज्यीय वाहन का आना जाना होता है, ऐसे में स्थानीय लोगो के साथ दूर से आने वाले वाहनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अलीगंज बाजार की सिथत...