जमुई, नवम्बर 30 -- Jamui News: अलीगंज, निज संवाददाता अलीगंज प्रखंड के कैथा पंचायत समेत कई अन्य पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था ठप रहने से स्वछता अभियान की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। पंचायतों में स्वच्छता कर्मियों की तैनाती होने के बावजूद नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं हो रहा है, जिससे गांवों में गंदगी का अंबार लगा है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ​स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पंचायतों में कचरा उठाने और साफ-सफाई रखने के लिए स्वच्छता कर्मियों की व्यवस्था बताई जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि कई वार्डों और गलियों से नियमित कचरा उठाव नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : अलीगंज प्रखण्ड के कई पंचायतो में स्वच्छता व्यवस्था ठप इससे नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध फैलने...