जमुई, नवम्बर 20 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता जमूई जिले में दलहनी फसलों के लिए खास पहचान रखने वाले अलीगंज प्रखंड में इन दिनों मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव ने किसानों की कमर तोड़ दी है। दिन और रात के तापमान में हो रहे अचानक उतार-चढ़ाव तथा बदलते मौसमी मिजाज के कारण प्रखंड के सैकड़ों बीघा क्षेत्र में लगी दलहनी फसलों पर कीड़ों का व्यापक प्रकोप देखा जा रहा है। इससे मसूर, मटर, चना और खेसारी की फसलें बड़े पैमाने पर कीड़ाखोरी की भेंट चढ़ गई हैं। प्रखण्ड के डिहरी,नोनी,छटीएनि, साँपो,आढ़ा ,दीननगर, सेवे, मैना कैयार, गहलौर,बालाडीह, आदि गांव के कई किसानों के मुताबिक, मौसम में आए बदलाव के चलते खेतों में कीड़ों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जो फसलों की पत्तियों और पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। काला जैसे दिखने वाला कीड़ा कई इलाकों में फसलें को बर्बाद कर रही है। ...