Jamui News: अलीगंज के मानपुर गांव स्थित कैलाश धाम पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान
जमुई, अक्टूबर 1 -- Jamui News: अलीगंज। निज सवांददाता अलीगंज पंचायत के मानपुर गांव स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मानपुर कैलाश धाम नदी एवं परिसर में मुखिया गायत्री देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती के निर्देश पर ग्रामीणों के द्वारा श्रमदान कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कैलाश धाम परिसर मंदिर के आसपास के रास्ते नदी तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया गायत्री देवी और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र सुमन, प्रखंड कोर्डिनेटर अनिल कुमार, पर्यवेक्षक चंदन पासवान, मनोज कुशवाहा, रामाशीष कुशवाहा, दिलीप प्रसाद ने झाडु उठाकर शुरुआत की। इस स्वच्छता अभियान का हुजूम में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर परिसर में बिखरे कचरे व प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित किया और उचित निस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.