जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के अतिथि पैलेस के समीप सोमवार की देर शाम अनाज लदे ट्रक ने टोटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग रहा था स्थानीय लोगों ने महिसौरी के समीप जय शगुन वाटिका के पास ट्रक को रोका। घटना के दौरान टोटो पर करीब पांच से सात लोग सवार थे। किसी की जान पर खतरा नहीं आया, हालांकि हादसे में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी। जानकारी के अनुसार, एफसीआई के जमुई गोदाम से अनाज लेकर ट्रक शेखपुरा गोदाम जा रहा था। इसी दौरान अतिथि पैलेस के पास ट्रक ने टोटो में टक्कर मार दी। टोटो पर सवार लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर मारने के बाद ट्रक कुछ दूरी तक टोटो को घसीटता रहा। इससे टोटो पर सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को ...