Jamui News: अतिक्रमण हटने से महिसौड़ी-थाना चौक मार्ग पर जाम से मिली राहत
जमुई, सितम्बर 4 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में लगातार लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की ओर से बुधवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। महिसौड़ी चौक से थाना चौक तक चलाए गए अभियान में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के बाद अन्य दिनों की तुलना में इस मार्ग पर जाम की समस्या कम दिखाई दी और यातायात व्यवस्था कुछ हद तक सुचारू रही। बीते दिनों शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार लग रहे जाम की समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बुधवार को नगर परिषद की टीम महिसौड़ी चौक से थाना चौक के बीच सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।अभियान के दौरान कई अस्थायी दुकानें और सड़क की जमीन पर बनाए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.