जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: चकाई । निज संवाददाता शनिवार की रात्रि तीन बजे के करीब बिशनपुर निवासी एवं पूर्व राजद नेता श्यामसुंदर राय के दरवाजे के पास एक अजगर सांप को घरवालों ने देखा। बताया जाता है कि देर रात्रि 11 बजे के करीब दरवाजे पर मौजूद गृहस्वामी श्यामसुंदर राय को कुछ आवाज़ सुनाई दी।जब उन्होंने टार्च जलाकर देखा तो एक बड़ा सा अजगर जो लगभग 10 फि़ट लम्बा और मोटा जो घर में घुसने का प्रयास क़र रहा था जिसे देख वहां मौजूद जानवर समझने लगे।वहीं अजगर सांप को देख घर वाले हो हल्ला करने लगे जिस कारण मौके पर सांप को देखने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।इसकी सूचना चकाई वन क्षेत्र कार्यालय को दूर भाष पर दी गई मगर वहां से कोई भी रेस्कयु टीम मौके पर नहीं पहुंचा।अंत में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अजगर को लाठी डंडे से पीटकर मार दिया गया। तब घरवालों ने राहत क...