Jamui News: अखंड सौभाग्य और सुखी दाम्पत्य जीवन का पावन पर्व हरितालिका तीज पूरी श्रद्धा, निष्ठा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया
जमुई, सितम्बर 15 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अखंड सौभाग्य और सुखी दाम्पत्य जीवन का पावन पर्व हरितालिका तीज पूरी श्रद्धा, निष्ठा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला उपवास रखा। पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। सुबह स्नान ध्यान के बाद व्रतियों ने निर्जला उपवास का संकल्प लिया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विभिन्न शिवालयों और घरों में दिन भर पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। कथा का आयोजन संध्या काल में महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की काली मिट्टी या बालू से बनी प्रतिमाएं स्थापित कीं। विधिवत पंचोपचार व षोडशोपचार पूजन के बाद माता पार्वती को सुहाग सामग्रियां (सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, साड़ी आदि) अर्पित की गईं। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.