जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। राज्य के विभिन्न प्रमंडलों से आई बालिका खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और जीत के लिए निरंतर प्रयास देखने को मिला। अंडर-19 आयु वर्ग में दरभंगा ने पूर्णिया, भागलपुर ने मगध, सारण ने तिरहुत, मुंगेर ने कोसी, दरभंगा ने पटना, तिरहुत ने पूर्णिया, मगध ने कोसी, दरभंगा ने सारण, पटना ...