जमुई, सितम्बर 23 -- Jamui Girl Case LIVE: बिहार में जमुई शहर के नजदीक मड़वा पहाड़ी इलाके में अपने सहपाठी संग घूमने निकली नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी और शर्मनाक और बेहद ही अश्लील हरकत का मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसका साथी हरेराम यादव शराब की तस्करी और अवैध बालू खनन के धंधे में शामिल रहे हैं। इस कांड में पकड़े गए आरोपियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस अब हर एक पहलुओं को देख रही है। पता चला है कि दोनों आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, छात्र-छात्रा से दरिंदगी के दौरान दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने मंगलवार को उनके ही गांव (प्रतापपुर) के समीप मुठभेड़ के बाद दोनों को धर दबोचा। नंदन के पैर में गोली लगी है, जबकि हरेराम का पैर फ्रैक्चर है। दोनों अस्पताल में हैं। आरक्षी अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने दोनों आरोपियों...